Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

टीबी मुक्त भारत के तहत सीएचओ की एक दिवसीय प्रशिक्षण हर्रैया में सम्पन्न

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। 2025 तक क्षयरोग को जड़ से समाप्त करने के लिए अति महत्वाकांक्षी योजना टीबी मुक्त भारत के तहत राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया के सभागार में सीएचओ की एक दिवसीय प्रशिक्षण अधीक्षक डा बृजेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रशिक्षण के दौरान अधीक्षक डा बृजेश ने बताया कि निःक्षय पोषण योजना के अन्तर्गत उपचारित क्षय रोगियों को 500 रु. न्यूट्रीशियन सपोर्ट हेतु प्रतिमाह भुगतान उपचार पूर्ण करने तक डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में किया जाता है इस सुबिधा का लाभ उठाने हेतु प्रत्येक टीबी मरीज को अपना पासबुक खाता संख्या एवं आधारकार्ड की फ़ोटो कॉपी उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
चिकित्साधिकारी एमओटीसी डा अभय कुमार सिंह ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि आप सभी टीबी मुक्त अभियान के मुख्य कड़ी हैं, आपसब यह जरूर ध्यान रखें कि आपसे आपके क्षेत्र का एक भी मरीज छूटने न पाए।
विश्व स्वास्थ्य संगठन सलाहकार डा पी एस प्रीती ने प्रशिक्षण में टीबी लक्षण, जांच, ईलाज की विस्तृत जानकारी दीं।
जिला कार्यक्रम समनव्यक अखिलेश चतुर्वेदी ने विधिवत प्रशिक्षण देते हुए टीपीटी के बारे में बताया।
वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि टीबी का समस्त आधुनिक जांच एवं सम्पूर्ण उपचार सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र पर निःशुल्क उपलब्ध है।
इस दौरान बीसीपीएम जन्मेजय उपाध्याय, प्रियंका उपाध्याय, कल्पना मौर्य, शीला कुमारी, प्रीती, सुप्रिया भारती, योग्या परासर, प्रीति यादव, साक्षी यादव, रंजिता गौड़, आशुतोष कुमार, रवि सोनकर, परवीन कुमार, अंजली सिंह, सुनील कुमार वर्मा, शशांक भट्ट,संगीता चौधरी, सचेत यादव, शिवधारी लाल सहित अन्य लोग  उपस्थित रहे।