Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

ग्रीन वैली एकेडमी में नवरात्रि के उपलक्ष्य में विशेष डांडिया नृत्य का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। ग्रीन वैली एकेडमी मिश्रौलिया में नवरात्रि के उपलक्ष्य में विशेष डांडिया नृत्य का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल संध्या सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में स्कूल की टीचरों के साथ-साथ छात्रों एवं आमंत्रित महिलाओं ने भी भाग लिया। सुबह से शाम  समय तक विभिन्न परिधानों से सुसज्जित महिलाओं एवं छात्रों ने डांडिया नृत्य का खूब आनंद लिया। इस दौरान प्रिंसिपल द्वारा कार्यक्रम संयोजित करने हेतु उत्तम नृत्यांगना  पुरस्कार से शिक्षिकाएं नेहा कश्यप व महिमा पाण्डेय को नवाजा गया। कार्यक्रम में बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप में रावन दहन किया गया। ग्रीन वैली एकेडमी की प्रिंसिपल ने उपस्थित सभी महिलाओं को नवरात्रि एवं दुर्गा की शुभकामानएं दी। कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

कार्यक्रम में डायरेक्टर अजीत प्रताप सिंह, शिक्षिकाएं जया शुक्ला, नेहा कश्यप, महिमा पाण्डेय, शशि श्रीवास्तव, पूजा भट्ट, खसबू, अजय यादव, अशोक , इकरा, आस्था, आंचल, ममता, निशा, अंशिका, डाली, नव्या,श्रुति,कौशिक,श्रद्धा,सृष्टि,उमेश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थिति रही।