Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

ग्रीन वैली एकेडमी में स्कूली बच्चों में प्रकृति से जुड़ी चित्रकारी की कराई गयी प्रतियोगिता

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। मिश्रौलिया स्थित ग्रीन वैली एकेडमी में मानव विकास एवं सशक्तिकरण समिति एवं ‘क्वायस’ की ओर से स्कूली बच्चों में प्रकृति से जुड़ी चित्रकारी की प्रतियोगिता कराई गयी। इस प्रतियोगिता में 7 वीं के अभिनव चौधरी का प्रदर्शन सबसे उच्चकोटि का था। निर्णायक मण्डल ने इसे पहला स्थान दिया, वहीं 7 वीं की आस्था मौर्या दूसरे और 8 वीं की सुधा यादव तीसरे स्थान पर रही।
सभी को संस्था की ओर से सम्मानित व पुरस्कृत किया गया है। इसके साथ ही रौनक, निशा यादव, फिजा खातून सहित 3 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के लिये चयनित किया गया। प्रबंधक डा. अजीत सिंह व प्रधानाचार्य संध्या सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा प्रतियोगितायें जीवन में गुणात्मक सुधार लाती हैं। इसलिये समय समय पर प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये। उन्होने सफल प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनायें देते हुये कहा कि आपको जिस हुनर के नाते सम्मानित किया उसे आगे चलकर बड़े पैमाने पर दिखाना होगा, अभ्यास से अच्छा मुकाम हासिल किया जा सकता है।
मानव विकास एवं सशक्तिकरण समिति के अध्यक्ष उदय प्रताप सिह एवं सचिव सूर्य प्रताप सिंह ने कहा संस्था बच्चों में प्रतिस्पर्धा विकसित करने के उद्देश्य से ऐसे अनेक कार्यक्रम आयोजित करती है। समय समय पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत व सम्मानित कर उन्हे बड़े प्लेटफार्म पर जाने का अवसर प्रदान किया जाता है। उन्होने ग्रीन वैली एकेडमी के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, जया शुक्ला, नेहा सहित अन्य सहयोगी अध्यापक अध्यापिकाओं की सराहना की और कहा बच्चों में रचनात्मक प्रतिभा विकसित हो इसके लिये किये जाने वाले प्रयासों में संस्था विद्यालय के साथ खड़ी रहेगी।