Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पार्टी दफ्तर पर पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में इकट्ठा हुये कांग्रेसजनों ने एक दूसरे का मुह मीठा करवाकर खुशी जाहिर की। श्री द्विवेदी ने कहा लम्बे इंतजार के बाद कांग्रेस को राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है।
निश्चित रूप से देशभर में एक नई कांग्रेस दिखाई देगी और कांग्रेसजन पूरी ऊर्जा के साथ जनहित के मुद्दों और सत्ता प्रतिष्ठान द्वारा प्रचारित प्रसारित की कई भ्रष्ट राजनीति का मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होने कहा लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुये जिस तरह गांधी परिवार से बाहर किसी को यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है पूरे भरोसे के साथ कहा जा सकता है कि कांग्रेय ही एक ऐसा दल है जो लांकतत्र और इससे जुड़ी प्रक्रिया का सम्मान करती है। कांग्रेस दफ्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बाबूराम सिंह, रामभवन शुक्ल, अवधेश सिंह, गिरजेश पाल, अतीउल्लाह सिद्धीकी, डा. वाहिद, नफीस अहमद खां, गुड्डू सोनकर, भूमिधर गुप्ता, प्रमोद दूबे, रामधीरज चौधरी, मंजू पाण्डेय, आसिफ खान, जितेन्द्र कुमार, साधूसरन पाण्डेय, अलीम अख्तर, पिण्टू मिश्रा, रंजना सिंह, सूर्यमणि पाण्डेय, नीलम विश्वकर्मा, अरूण पाण्डेय आदि मौजूद रहे।