Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

समाजवादियों ने लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल को नमन् करते हुए डाला जीवन वृत्त, योगदान पर प्रकाश

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती।  समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। सदर विधायक एवं सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पटेल जी के जीवन वृत्त, योगदान पर प्रकाश डाला। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की 562 रियासतों का विलय करके अखंड भारत के निर्माण के लिए जो योगदान दिया उसके लिये उन्हें सदैव याद किया जायेगा।
विधायक अतुल चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, सपा नेता जावेद पिण्डारी, सिद्धेश सिन्हा, सुरेन्द्र सिंह छोटे, बाल कृष्ण साहू, वीरेन्द्र चौधरी, समीर चौधरी, मो.  सलीम आदि ने  कहा कि 1947 में भारत को आजादी तो मिली लेकिन बिखरी हुई। देश में कुल 562 रियासतें थीं। अपनी कूटनीतिक क्षमता के बल पर पटेल ने इन्हें भारत में मिला लिया।  इनमें जूनागढ़ रियासत के नवाब ने 1947 में पाकिस्तान के साथ जाने का फैसला किया था।
वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र  ने पटेल जी को नमन् करते हुये कहा कि आजकल जिस उम्र में बच्चे गेजुएट हो जाते हैं उस उम्र में सरदार बल्लभ भाई पटेल ने 10वीं की परीक्षा पास की थी। उनकी शिक्षा में सबसे ज्यादा रोड़े परिवार की आर्थिक तंगी ने अटकाए। इसके बावजूद उन्होंने जिलाधिकारी की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। रामशंकर निराला, अखिलेश यादव, जितेन्द्र यादव ने कहा कि सरदार पटेल वकालत पढ़ने के लिए इंग्लैंड गए वह भी 36 साल की उम्र में। शुरुआत में देर से पढ़ाई शुरू करने वाले सरदार पटेल ने 36 महीने के वकालत के कोर्स को महज 30 महीने में ही पूरा कर दिया। वे देश के महान नेता थे।
पटेल जी को नमन् करने वालों में सुरेश यादव, अरविन्द यादव, राजेन्द्र, राम सिंह यादव, धीरसेन यादव, रज्जू गुप्ता  के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि शामिल रहे