Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

झांसी: पिता पर अपनी 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप, गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूजः

झांसी: झांसी के सकरार थाना इलाके में पिता पर अपनी 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सीओ विवेक सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाने में दी तहरीर में महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर वह खेत पर मजदूरी करने गई हुई थी। उसकी 11 साल की बेटी घर पर थी। इसी दरम्यान पति ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। महिला ने बताया कि उसके लौटकर आने पर बेटी ने आपबीती सुनाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।