Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यालयों को विशेष सम्मान

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। शनिवार को बीआरसी हर्रैया के सभागार में खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ वर्मा की अध्यक्षता में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शुक्रवार को सम्पन्न हुए बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता बच्चों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यालयों को सम्मानित किया गया। दौड़ में 50 मी., 100 मी., 200मी. तथा 400 मी., लम्बी कूद, गोल क्षेपण, चक्र क्षेपण, कबड्डी, खो-खो, ऊँची कूद, लोकगीत, लोकनृत्य, समूहगान के लिए प्राथमिक व जूनियर स्तर पर बालक व बालिका वर्ग में अलग-अलग प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार दिया गया।इसी के साथ खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यालयों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय शम्भूपूर के प्रधानाध्यापक प्रशान्त मणि सिंह, संविलियन विद्यालय बड़ेरिया कुँवर के प्रधानाध्यापक सत्यराम वर्मा, संविलियन विद्यालय उमरिया गोप्तार के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को भी खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी गिरजेश बहादुर सिंह ने किया। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र ने बताया कि खेल में प्रथम  स्थान पाने वाले बच्चे जल्द आयोजित होने वाले जिला बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इस दौरान सन्तोष कुमार शुक्ल, राम सागर वर्मा, उदय प्रताप सिंह, संदीप सिंह, सुनील बौद्ध, सर्वदेव सिंह, अखिलेश सिंह, विवेक कान्त पाण्डेय, विद्यासागर वर्मा, राजीव शरण, पवन मिश्र, भीमसेन सिंह, राम तौल शर्मा, राकेश सिंह, आदित्य सिंह, अविनाश सिंह,चिन्मय राय, करुणेश पाण्डेय, अर्जुन प्रसाद, मनोज द्विवेदी, श्रीपाल राजभर, मो. सलाम, दीपक सिंह, उत्तम वर्मा, अमरचन्द वर्मा, हरी सिंह, राजकुमार, प्रेमकुमार, आशीष सिंह, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, विपिन शुक्ल, राकेश प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील कुमार, ऋषि सिंह, राजेश, दिवाकर, भारती  शुक्ला, निरुपमा तिवारी, सोनिया नीलम ओझा आदि उपस्थित रहे।