Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सपा की बैठक में बनी निकाय चुनाव की रणनीति, मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर ले कार्यकर्ता

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर निवर्तमान अध्यक्ष एवं  बस्ती सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर पालिका, नगर पंचायत चुनाव, एम.एल.सी. चुनाव की रूप रेखा पर विचार करते हुये रणनीति बनायी गई।
सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत से ही सपा अपने लक्ष्य हासिल करेगी। कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग,  कार्यकर्ता मिलकर मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर ले और जिनका नाम छूट गया हो उसे बढवा ले। उन्होने  एम.एल.सी. चुनाव हेतु स्नातक मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया।
विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल ने बैठक में संगठन की मजबूती और नगर पालिका, नगर पंचायत चुनाव, एम.एल.सी. चुनाव में जीत सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिये। संचालन समीर चौधरी ने किया। मुख्य रूप से जावेद पिण्डारी, सिद्धेश सिन्हा, रन बहादुर यादव, मो. जावेद, अखिलेश यादव, अरविन्द सोनकर, कन्हैयालाल सोनकर, मो. सलीम, राजेन्द्र चौधरी, मो. उमर, गुलाम गौस, रामशंकर निराला, शिबलू पाण्डेय, राजपाल चौधरी, अवधेश यादव, पंकज निषाद, मनीष पाण्डेय, धीरसेन निषाद, अजीत सिंह, राजेन्द्र चौरसिया, अमित सिंह, रिन्टू यादव, राम सिंह यादव, अनवर जमाल, युनूस आलम खान, भोला पाण्डेय के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।