Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम ने किया खाद्य विभाग के सॉऊघाट धान क्रय केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कृषि उत्पादन मंडी समिति हथियागढ़ में स्थापित खाद्य विभाग के सॉऊघाट धान क्रय केंद्र ए एवं बी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को देखा तथा धान खरीद में किसानों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सॉऊघाट ए पर 8 किसानों से 247 कुंतल तथा बी क्रय केंद्र पर 7 किसानों से 241 कुंतल धान खरीद की गई है। निरीक्षण के दौरान एडीएम/जिला धान खरीद अधिकारी कमलेश चंद भी उपस्थित रहे।
उन्होने सभी क्रय एजेंसी के प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नियमित रूप से क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करें तथा अधिक से अधिक धान खरीदवाये। साथ ही यह भी सुनिश्चित करंे कि समय से धान राइस मिलर को पहुॅच जाय। उन्होने किसानों का 48 घण्टे के अन्दर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
डिप्टी आरएमओ संजय पांडे ने बताया कि जनपद में कुल 127 धान क्रय केंद्र संचालित है। वर्ष 2022-23 में धान खरीद का कुल लक्ष्य 1 लाख 66 हजार मीट्रिक टन है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में बोरे उपलब्ध करा दिए गए हैं। सभी क्रय केंद्र पर नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, सभी प्रकार के रजिस्टर आदि उपलब्ध करा दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी संजय जायसवाल, कमरुद्दीन, सुभाष सिंह, कमलेश शाही, सत्येंद्र सिंह, धान बेचने आए किसान सुरेंद्र कुमार, कमलापति, हरपति एवं अन्य किसान गण उपस्थित रहे।