Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जनपद में खाद बीज की किल्लत से परेशान हैं किसान: प्रेमशंकर द्विवेदी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। जनपद में खाद बीज की किल्लत से किसान परेशान हैं। समितियों पर लम्बी लाइनें लग रही हैं। प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर कांग्रेसजनों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बड़बोलेपन की इन्तेहां हो गई है। मंच पर बड़ी बड़ी बातें करने वाले सत्ताधारी नेताओं को किसानों की फिक्र नही है।
जनपद में खाद बीज की भारी किल्लत से फसल चौपट हो रही है। पूरे दिन लाइन में खड़े रहने के बावजूद किसानों को खाद बीज नही मिल रहा है। स्थानीय प्रशासन समस्या को लेकर बिलकुल ही गंभीर नही है। शीघ्र ही किसानों की बुनियादी जरूरतें पूरी नही हुईं तो कांग्रेस व्यापक स्तर पर संघर्ष छेंड़ेगी। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कई मोर्चों पर भाजपा किसान विरोधी साबित हो चुकी है। पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा अहंकार में डूबी भाजपा सरकार को जनहित की चिंता नही है।
संविधान की ऐसी तैसी कर, स्वायत्त संस्थाओं को गुलाम बनाकर येन केन प्रकोरण सत्ता हासिल करना चाहती है, लेकिन ये खेल अब समाप्त होने वाला है, इसकी शुरूआत गुजरात ओर हिमाचल से होने वाली है। प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा जनविरोधी सरकारों की उम्र बहुत लम्बी नही होती। जिस तरह से किसानों, नौजवानों के हितों की अनदेखी की जा रही है उससे लगता है अहंकारी सरकारें आखिरी सांसें ले रही हैं।
पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेसजन शास्त्री चौक पर इकट्ठा हुये और नारेबाजी करते हुये कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अतुल आनंद को सौंपा। ज्ञापन देते समय नर्वदेश्वर शुक्ल, गिरजेश पाल, रामभवन शुक्ल, सूर्यमणि पाण्डेय, देवानंद पाण्डेय, साधूसरन आर्य, भूमिधर गुप्ता, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, अतीउल्लाह सिद्धीकी, अवधेश सिंह, अरूण पाण्डेय, नोमान अहमद, अमरबहादुर सिंह, अलीम अख्तर, शौकत अली, गुड्डू सोनकर, साधूसरन पाण्डेय, शत्रुघ्न पाल, नीलम विश्वकर्मा, मंजू पाण्डेय, कंचन विश्वकर्मा, इन्द्रावती, रामबहादुर सिंह, इम्तियाज अहमद, अभिषेक सिंह सूर्यवंशी, अखिलेश मिश्रा, शुभम गौंड आदि मौजूद थे।