Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन की ओर से विश्व एड्स दिवस पर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन की ओर से जिला अस्पताल में एआरटी सेंटर में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने हस्ताक्षर कर एड्स को जड़ से खत्म करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी डा. आलोक वर्मा ने कहा जागरूकता से एड्स को हराया जा सकता है। इसके लिये सामूहिक प्रयासों की जरूरत है।
आईएमए प्रदेश अध्यक्ष डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा जिस तरह क्षयरोग, पोलियो, चेचक को एकजुटता, सामूहिक प्रयास और जागरूकता से हराया गया है उसी तरह एड्स भी खत्म किया जा सकता है। डा. प्रमोद चौधरी ने हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिये सभी वरिष्ठ चिकित्सकों तथा फाउण्डेशन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाध्यक्ष प्रतीक भाटिया ने कहा फाउण्डेशन की ओर से शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा और जागरूकता के क्षेत्र में तमाम कार्य किये जा रहे हैं।
यही कारण है कि फाउण्डेशन की अपनी एक अलग पहचान है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर आयुष चिकित्साधिकारी डा. वीके वर्मा, डा. विवेक गौरव सचान, डा. रामजी सोनी, डा. आरके त्रिपाठी, अपूर्व शुक्ल, मुनरूद्दीन, नवीन पाण्डेय, रणविजय सिंह, उमंग शुक्ला, राहुल श्रीवास्तव, केयर कोआर्डिनेटर सुयश श्रीवास्तव, श्रवण कुमार पाण्डेय, आलोक कुमार लाल, ज्योत्सना गुप्ता, अर्चना श्रीवास्तव, श्रीनाथ मणि पाण्डेय, कमल मिश्रा, सीमा गुप्ता आदि का सहयोग रहा।