Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी से नाराज व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर की जा रही ताबड़तोड़ छापेमारी से नाराज व्यापारियों ने बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अतुल आनंद को ज्ञापन सौंपकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग किया है। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि विगत कई दिनों से की जा रही छापेमारी से शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के व्यापारियों में दहशत व्याप्त हो गया है।
आपको बता दें राज्य कर विभाग की टीम कई दिनों से व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर रही है। इनका अधिकारी कौन है, अचानक शुरू हुई छापेमारी का उद्देश्य क्या है, जीएसटी भुगतान करने वाले व्यापारियों के सारे अभिलेख वाणिज्य कर विभाग के पास हैं, लोग नियमित टैक्स का भुगतान कर रहे हैं, ऐसे में पुलिस बल लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भय का माहौल पैदा करने का उद्देश्य क्या है ?
व्यापारियों ने कहा है कि इन सवालों के सम्यक समाधान नही हुये तो निर्णायक संघर्ष छेड़ेंगे और वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों की करतूत भी उजागर करेंगे। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल ने कहा कि अधिकारियों की टीम व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर फोर्स लेकर पहुंच रही है, इससे आसपास के व्यापारियों में दहशत फैल रहा है और ग्राहकों में प्रतिष्ठान की साख को बट्टा लग रहा है। ऐसे में जांच टीम को तत्काल रोका जाये और किसी भी प्रकार की कार्यवाही से पूर्व व्यापारी को नोटिस दिया जाये जिससे वह समय सीमा में अपना पक्ष रख सकें।
व्यापारी नेता ने कहा पुलिस बल को लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर दहशत फैलाने की कोशिश की गई तो व्यापारी बाजारों को बंद करने को बाध्य होंगे, इसकी जिम्मेदारी वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों की होगी। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से धर्मेन्द्र कुमार चौरसिया, सुनील कुमार गुप्ता, अजय कुमार चौधरी, विकास बरनवाल, सतीश सोनकर, रविन्द्र कश्यप, परशुराम चौधरी, संतोष निषाद आदि मौजूद रहे।