Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

उपलब्धि: गोरखपुर जिले की डीएचएस प्रदेश में नंबर वन

• अप्रैल से जुलाई तक की रैंकिंग में 76.7 फीसदी स्कोर मिले
• डीएचएस की शासी निकाय की बैठकों से सुनिश्चित होती हैं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं

कबीर बस्ती न्यूज:

गोरखपुर: जिला स्वास्थ्य समिति ने अप्रैल से जुलाई तक की अवधि में हुई रैंकिंग में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। यह रैंकिंग राज्य स्तर पर भेजी गयी बैठकों की कार्यवृत्ति के विश्लेषण के आधार पर हुई है। इसमे जिले को 76.7 फीसदी स्कोर मिले हैं। जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश की अध्यक्षता में होने वाली डीएचएस के शासी निकाय की बैठकों से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि रैंकिंग की जानकारी मिशन निदेशक अर्पणा उपाध्याय ने पत्र भेज कर दी है ।
सीएमओ ने बताया कि इस रैकिंग में एसीएमओ आरसीएच डॉ नंद कुमार, डीपीएम पंकज आनंद, डीडीएम पवन कुमार गुप्ता, डैम पवन कुमार, क्वालिटी सहायक विजय समेत जिला और ब्लॉक स्तरीय टीम की अहम भूमिका है। इनके जरिये डीएचएस की निरंतर सफल बैठकें हो पा रही हैं । इनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की सभी गतिविधियों, उपलब्धियों, क्रियान्वयन, गैप्स, अन्य विभागों से समन्वय, वित्तीय निर्णय और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर बात होती है जिससे अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाती हैं। समुदाय को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने में इन बैठकों का अहम योगदान है।
डॉ दूबे ने बताया कि शासी निकाय की बैठकों के दौरान सहयोगी संस्था डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, यूपीटीएसयू, यूएनडीपी और सीफार के प्रतिनिधि भी प्रस्तुतियों के जरिये फीडबैक देते हैं। इनके जरिये स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जा रही हैं। बैठकों के कारण मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित टीकाकरण कार्यक्रमों, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों और राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपेक्षित सुधार हो रहा है ।
शत प्रतिशत उपस्थिति हो, चिकित्सालयों को आदर्श बनाएं
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में डीएचएस की बैठकगुरुवार को देर शाम तक चली। बैठक में निर्देश दिया गया कि चिकित्सालयों में चिकित्सक व स्टॉफ की शत प्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने अपील की है कि अस्पताल आने वाले हर मरीज और परिजन के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए। अस्पतालों को आदर्श बनाएं। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की समीक्षा की गयी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा बंधु, जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेंद्र ठाकुर, महिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ एनके श्रीवास्तव, जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ अम्बुज श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ एके चौधरी, डॉ गणेश यादव, डॉ नंदलाल कुशवाहा, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह, डीडीएचईआईओ सुनीता पटेल, वित्त अधिकारी डॉ राजीव वर्मा के अलावा डॉ मुकुल, डॉ कमलेश, डॉ अर्चना, डॉ सिद्धेश्वरी, डॉ हसन फहीम, नीलम यादव और अमित समेती विभिन्न विभागों और सहयोगी संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।