Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

परिस्थितियां चाहे जैसी हों पार्टी ने कभी अपनी विचारधारा से समझौता नही किया: वीरेन्द्र प्रताप

कांग्रेस सेवादल की बैठक में हुई मुद्दों पर चर्चा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । कांग्रेस सेवादल की बैठक पार्टी दफ्तर पर जिला मुख्य संगठक देवी प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय मौजूद रहे। उन्होने कहा सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। जो पदाधिकारी कुछ वर्षों तक सेवादल में अपने दायित्वों का निर्वहन कर लेते हैं वे खाटी कांग्रेसी हो जाते हैं। उन्होने यह भी कहा अन्य राजनीतिक दलों की तरह कांग्रेस कोई प्रतिष्ठान या प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी नही है। पूरी पार्टी लोकतांत्रिक बुनियाद पर खड़ी है। परिस्थितियां चाहे जैसी हों पार्टी ने कभी अपनी विचारधारा से समझौता नही किया।
इस अवसर पर सेवादल का सांगठनिक विस्तार करते हुये जिला मुख्य संगठक देवी प्रसाद पाण्डेय ने नामित पदाधिकारियों का स्वागत किया। शिवनरायन पाण्डेय एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरूण पाण्डेय उपाध्यक्ष, दीपक पाण्डेय उपाध्यक्ष, सुनील कुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष, श्रीमती मीरा सिंह महिला विंग की जिला संगठक, डा. चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी जिला ध्वज वंदन प्रभारी, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, शम्भू चौहान, अजीत कुमार पाण्डेय, पवन शर्मा, राकेश पाठक, डा. दीपक कुमार, उदयराम यादव महासचिव नामित किये गये। इसी कड़ी में शिवप्रसाद पाण्डेय, शत्रुघ्न शुक्ल, अमरजीत सिंह सहित 19 सचिव नामित किये गये।
बैठक में प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ल, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, रामगोपाल सिंह, डा. मानिकराम मिश्रा, रामभवन शुक्ल, राणा प्रताप सिंह, घनश्याम शुक्ल, बृजेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, धीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, मुकुल प्रताप नारायण पाण्डेय, प्रमोद द्विवेदी, शीतला शुक्ल, अवधेश सिंह, मंजू पाण्डेय, रामबचन भारती, रफीक खां, शालू देवी, सुरेन्द्र मिश्रा, कमरूलहुदा, गुड्डू सोनकर, संजीत यादव, वासदेव सिंह, अमरजीत सिंह, रामबली तिवारी, राजेश पाण्डेय, जगदीश मिश्रा, अमरेन्द्र प्रताप एडवोकेट, शौकत अली नन्हू, शिवाकांत त्रिपाठी, गौरीशंकर कनौजिया, रामधीरज चौधरी, हरिश्चन्द्र वर्मा, परमात्मा प्रसाद जायसवाल, घनश्याम पाण्डेय, राजेन्द्र वर्मा, उत्तम कुमार आदि मौजूद रहे।