Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का हुआ भव्य समापन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। कप्तानगंज प्रखंड के सुप्रसिद्ध शिव मंदिर स्वर्ग आश्रम कौड़ीकोल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ हवन व विशाल भंडारे के साथ सोमवार की संध्या को यज्ञ का समापन हो गया।

आयोजित भंडारे में दूर-दूर के गांवों के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। समापन के समय दूर -दराज के श्रद्धालुओं ने भी बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया । यज्ञ स्थल पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही ।इस दौरान सबसे पहले कथा वाचक व उनके सहयोगियों ने हवन किया।इसके उपरांत यज्ञ में आए सैकड़ों लोगों ने आहुति डालकर सुख, समृद्धि व शांति की कामना की। कथा व्यास के रूप में अयोध्या धाम से पधारे आचार्य हरेंद्र त्रिपाठी जी महाराज ने कहा कि किसी भी यज्ञ के होने से मानव में आयी विकृतियां अपने आप दूर हो जाती है।  श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के माध्यम से समाज में एकजुटता आती है। हवन करने से देवता प्रसन्न होकर मानव का कल्याण करते हैं। उन्होंने ने कहा कि गुरु का नाम जपने मात्र से ही तमाम पापों का नाश हो जाता है। अगर भक्त अपने गुरु की पूजा सच्चे मन से करें तो उनका उद्धार हो जाता है। कथा में वाद्य यंत्रों पर सहयोग देने वाले रितेश, प्रदीप, राजीव अपने कलाकृतियों से सबका मन मोह लिया।

इस मौके पर मंदिर के पुजारी बजरंगी पांडे, ग्राम प्रधान रणजीत,विशाल,पप्पू ,अनिल, विजय चौधरी, अंशु, आकर्ष चौधरी,अलावा हजारों श्रद्धालुओं मौजूद थे।