Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सम्पन्न हुआ बैठक

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन के अंतर्गत राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत समस्त क्षय रोगियों को पूर्ण स्वस्थ होने के लिए गुणवत्तापरक सुबिधा उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों में जिला चिकित्सालययों एवं ब्लॉक स्तरीय सीएचसी, पीएचसी तथा आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर प्रत्येक माह 15 तारीख को निक्षय दिवस के रूप में मानने के क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया के सभागार में एएनएम एवं सीएचओ की एक आवश्यक बैठक अधीक्षक डा बृजेश शुक्ल के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

अधीक्षक डा शुक्ल ने बताया कि सभी सीएचओ अपने अपने क्षेत्र के आशा से आवंटित क्षेत्र में घर घर भ्रमण कर संभावित क्षय रोगियों एवं उनके परिवार के सदस्यों की सूची बनवाते हुए आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर या स्वास्थ्य इकाई पर 15 तारीख को निक्षय दिवस पर बुलायें और उनका स्क्रीनिंग करते हुए मरीजों की प्रारम्भिक जांच उपलब्धता के आधार पर एचआईवी, डायबिटीज की जांच भी सुनिश्चित करायें। चिकित्साधिकारी क्षयरोग डा अभय कुमार सिंह ने कहा कि क्षय रोगियों के डीबीटी भुगतान हेतु बैंक विवरण व अन्य दस्तावेज पूर्ण कराया जाय।

इस दौरान वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक दुर्गेश कुमार उपाध्याय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जगदीश्वर प्रसाद, ब्लॉक लेखा प्रबंधक जन्मेजय उपाध्याय, आइओ धीरेंद्र मिश्र, प्रीति, कल्पना मौर्य, प्रियंका यादव, प्रीति यादव, शीला, संगीता चौधरी, अंजली सिंह, बब्ली भारती, सुप्रिया, अनीता चौधरी, प्रवीन, शशांक, अर्चना यादव, प्रेमलता पटेल, नीलम पाण्डेय, नीलम श्रीवास्तव, पुष्पा त्रिपाठी, शोभावती मिश्रा, अंकिता तिवारी, अमृता, रूबी वर्मा, सरिता तिवारी सहित अन्यलोग उपस्थित रहे।