Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 199 पेटी अवैध शराब जप्त ,कीमत11,46,240.00रू


जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री विजय चौधरी के दिशा निर्देश में थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्र 721/2020 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
नाम आरोपी – रमेश ढीढी पिता सुन्दरलाल उम्र 30 वर्ष सा. सुढेली थाना सिटी कोतवाली
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29/10/20 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सुढ़ेली के रमेश ढिढी अपने घर में अवैध रूप से शराब रखा है । कि सूचना है कि प्रशिक्षु आई.पी.एस. श्री जितेन्द्र कुमार यादव एवं आर. विष्णु साहू, प्रहलाद दिनकर, रमेश गोयल के साथ ग्राम सुढेली जाकर रमेश ढिढी के मकान में जाकर पता किया मकान में ताला लगा हुआ था रमेश ढिढी का आसपास पता किये लेकिन नही मिला। मकान का ताला गवाहो के समक्ष तोड़कर अन्दर तलाशी लिया, कमरा अन्दर शराब की कार्टून रखा था जिसमें 198 कार्टून के प्रत्येक कार्टून में 48 पौवा अंग्रेजी शराब रायल ब्लू व्हिस्की भरा कुल पौवा 9504 कुल मात्रा 1710.720 बल्क लीटर शराब भरा कीमती 1140480 रूपये एवं एक सफेद कार्टून में 48 पौवा अंग्रेजी शराब गोवा प्रत्येक में 180 मिली शराब भरा हुआ कुल मात्रा 8.640 बल्क लीटर कीमती 5760 रूपये कुल मात्रा 1719.360 बल्क लीटर कुल कीमत 1146240 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी रमेश ढिढी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु आई.पी.एस श्री जितेन्द्र कुमार यादव, सउनि गोकुल प्रसाद पटेल, आरक्षक विष्णु साहू, प्रहलाद दिनकर, रमेश गोयल एवं पेट्रोलिंग स्टाफ का विशेष योगदान रहा।