Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नवनियुक्त प्रवक्ताओं को मिला नियुक्ति पत्र, डीएम ने दी शुभकामनाएं

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में सांसद हरीश द्विवेदी व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कुल 17 चयनित नवनियुक्त प्रवक्ताओं में से 16 को नियुक्ति पत्र प्रदान दिया। जबकि प्रान्जल ओझा, प्रवक्ता गणित ने लोकभवन सभागार लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर नवनियुक्त प्रवक्ताओं को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।
सभागार में उपस्थित लोगों ने इस अवसर पर लोकभवन लखनऊ में आयोजित समारोह का सजीव प्रसारण देखा तथा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्बोधन को भी सुना।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में प्रियंका ओझा, रूचि चौधरी, बद्री विशाल सिंह, वेदमणि, वेद प्रताप सिंह, योगेन्द्र कुमार, आशुतोष पाण्डेय, श्याम सुन्दर, नरेन्द्र गौतम, शैलेश पटवा, अमित वर्मा, मनोज कुमार, हनुमन्त प्रसाद सिंह, यशदीप श्रीवास्तव, एकलाक अहमद, राजन कुमार शामिल रहे।
इस अवसर पर विधायक महादेवा प्रतिनिधि फूलचन्द्र श्रीवास्तव, कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, जिला विद्यालय निरीक्षक डी0एस0 यादव, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य नीलम सिंह, विकास श्रीवास्तव, रघुवंशमणि, सूर्यलाल, देवेन्द्र सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।