Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

निःशुल्क चिकित्सा शिविर जरूरतमंदों के लिये उपयोगी- डा. आर.पी. मिश्रा

रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 485 मरीजों का परीक्षण

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । रविवार को रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा बस्ती सदर विकास खण्ड के बेलगड़ी गांव में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.पी. मिश्रा ने कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिये बड़ा अवसर है। उन्हें एक ही स्थान पर अनेक विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुभवों का लाभ मिल जाता है। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा प्रत्येक रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। इस शिविर में कुल 485 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराया गया।
डा. वर्मा ने बताया कि चिकित्सा शिविर में डा. एस.पी. भारती, डा. श्यामनरायन, डा. राजेश चौधरी, डा. जे.एल. विश्वकर्मा, डा. अभिषेक चौधरी, डा. सुमित, डा. विवेक, डा. नीतू चौधरी, डा. अफजल आदि चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया। जिन मरीजों का नेत्र परीक्षण हुआ है उन्हें निःशुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया जायेगा। शिविर को सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से रोटेरियन प्रतिभा गोयल, किशन गोयल, अशोक कुमार शुक्ल, राजेश्वरी वर्मा, अनमोल मोदी, विनय मौर्य, आर.डी. चौधरी, कमलादेवी शुक्ला, भूपेन्द्र चौरसिया, सुनील कुमार, अभिषेक त्रिपाठी, सत्येन्द्रधर दूबे के साथ ही स्वास्थ्यकर्मी मनोज कुमार, इन्द्रजीत, धनंजय शुक्ल, बंशीधर शुक्ल, सत्य प्रकाश, मनीष, सुमिर शौर्य आदि ने योगदान दिया।