Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

रालोद की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर, सम्मानित किये गये पदाधिकारी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की बैठक ब्लाक रोड स्थित शिविर कार्यालय पर इन्द्रबहादुर यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में रालोद पार्टी की मजबूती के लिये सदस्यता अभियान चलाने और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। प्रदेश महासचिव एवं बस्ती मण्डल के सदस्यता प्रभारी अरूणेन्द्र पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल को लेकर जन मानस में बेहतर सोच है, हमें ऐसे लोगों को जोड़कर पार्टी को मजबूती देनी होगी। कहा कि खतौली के उप चुनाव में मिली जीत से रालोद कार्यकर्ताओं का हौसला बढा है।
बैठक में मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, महासचिव विपिन सिंह, बस्ती के जिलाध्यक्ष उदयभान चौधरी, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष पतिराम चौधरी, संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष रामानन्द गौड़ को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओें के साथ स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती सबसे जरूरी है। कहा कि किसानों, नौजवानों के भविष्य को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के नेतृत्व में पार्टी निरन्तर सक्रिय है। रालोद की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुपमा गुप्ता ने कहा कि पार्टी से महिलाआंे को जोड़ने का क्रम लगातार जारी है। छात्र सभा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि छात्रो के बीच रालोद की विचारधारा को चरणबद्ध ढंग से पहुंचाया जा रहा है। बैठक में रालोद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।