Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पूर्व विधायक संजय प्रताप ने किया ठंड में अलाव जलवाने, कम्बल वितरण की मांग

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने  जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जनपद में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुये मुख्य स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था कराने और जरूरतमंद लोगों में शिविर लगाकर कम्बल वितरण कराये जाने का आग्रह किया है।
डीएम को भेजे पत्र में पूर्व विधायक संजय प्रताप ने कहा कि प्रति वर्ष ठंड के दौरान अलाव जलवाने की व्यवस्था के साथ ही जरूरतमंद लोगों में कम्बल वितरण कराया जाता था किन्तु इस वर्ष न तो प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की कोई व्यवस्था हुई न ही तहसील, ब्लाक स्तर पर कम्बल का वितरण ही कराया जा रहा है। इससे राहगीरों और नागरिकों को काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने अति शीघ्र ठंड को देखते हुये चिन्हित प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने और शिविर लगाकर कम्बल वितरण कराये जाने का आग्रह किया है।