Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण के लिए चयनित हुईं छात्रा नीलाक्षी मौर्या एवं सौम्या

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा नीलाक्षी मौर्या एवं सौम्या का चयन अहमदाबाद में आयोजित होने वाली 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेंस में प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया हैं। जिसका आयोजन 26 से 31 जनवरी 2023 तक अहमदाबाद में होना हैं। इसके पूर्व नीलाक्षी मौर्या प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस के जिला समन्वयक डा० सर्वेष्ट मिश्र एवं बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की विज्ञान की अध्यापिका श्रीमती नजराना बतूल के कुशल मार्गदर्शन में विजेता बन राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई।
बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा नीलाक्षी मौर्या की उपलब्धि पर प्रयागराज के अधिकारियों द्वारा मेंडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी  क्रम में छात्रा की इस सफलता पर बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती मुस्लिमा खातून,  अन्जुम परवीन (प्रवक्ता), अल्का पाण्डेय (प्रवक्ता) आदि ने नीलाक्षी मौर्या को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।