Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डा. वी.के. वर्मा ने किया जरूरतमंदो में कम्बल का वितरण

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। वरिष्ठ होम्योचिकित्सक एवं समाजसेवी डा. वी.के. वर्मा द्वारा पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा के सहयोग से निराश्रित, जरूरतमंद लोगों में ठंड से बचाव के लिये कम्बल का वितरण किया जा रहा है। डा. वर्मा ने बताया कि वे पिछले 20 वर्षो से निरन्तर कम्बल वितरण की भूमिका निभा रहे हैं। इस वर्ष तरीका बदल दिया है। बताया कि अपने कार में कम्बल रखता हूं और रास्ते में कोई पात्र व्यक्ति दिखा तो रोककर उसे कम्बल ओढाकर आगे बढ जाता हूं।
डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि सब कुछ सरकार पर नहीं छोड़ा जा सकता, यदि समाज के समृद्ध वर्ग के लोग थोड़ी पहल करें तो कोई परिवार ठंड से ठिठुरने को विवश नहीं होगा। सच्चे अर्थो में यह मानव की सेवा है। कहा कि वे पेशे से चिकित्सक हैं और पीड़ितों के चेहरों पर मुस्कान लाना उनके जीवन का उद्देश्य है, कम्बल वितरण भी उसी की कड़ी है। ऐसा करके उन्हें आत्मिक सन्तोष मिलता है।