Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सपा की बैठक में बनी स्नातक एम.एल.सी. चुनाव की रणनीति

सीधा संवाद बनाकर समस्याओं के समाधान में सहयोग करें सपा कार्यकर्तामहेन्द्रनाथ यादव

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर  विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी की मजबूती के साथ ही स्नातक एम.एल.सी. चुनाव की रणनीति पर विचार किया गया।
सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रोें में लोगों से  सीधा संवाद बनायें और उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करें। कहा कि स्नातक एम.एल.सी. चुनाव महत्वपूर्ण है। मतदाताओं तक पहुंचने के साथ ही बूथ स्तर का प्रबन्धन कर लिया जाय जिससे इस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके।
बैठक में विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ राम सिंह यादव, जावेद पिण्डारी, सिद्धेश सिन्हा, समीर चौधरी, गीता भारती, मो. उमर, वृजेन्द्र जायसवाल आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
सपा के मासिक बैठक में मुख्य रूप से मो. सलीम, तूफानी यादव, भोलू अंसारी, रजवंत यादव, राधेश्याम पाण्डेय, राकेश चौधरी, घनश्याम यादव, मो. स्वाले, रवीन्द्र यादव, ज्ञानचन्द्र चौधरी, रंजय यादव, अखिलेश यादव, दीपक आर्य, मुनिराम आजाद, अमरेन्द्र पाण्डेय ‘शिबलू’ गुलाम गौस, सुरेश यादव, चन्द्रिका सिंह, राजदेव प्रसाद, डा. वीरेन्द्र कुमार यादव, देवेन्द्र कुमार चौधरी, राम सिंह यादव, वृजेन्द्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे।