Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

31 जनवरी तक किसानों का भूलेख अंकन पूर्ण कराने का निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत 10099 किसानों का भूलेख अंकन तथा 7702 का ई-के.वाई.सी अवशेष है। प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने सभी तहसीलदार तथा बीडीओ को 31 जनवरी तक यह कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा है कि 61080 किसानों का आधार कार्ड फीड कराना है तथा 25929 का पी.एफ.एम.एस. डाटा रिजेक्ट हुआ है, इसे भी सही कराना है।
उन्होने निर्देश दिया है कि प्रत्येक ब्लाक से डेली प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की जाय। उन्होने निर्देश दिया है कि डीपीआरओ सभी गॉव में खुली बैठक कराये। ऐसे किसान अपना आधार कार्ड एवं खतौनी राजकीय कृषि बीज भण्डार पर जमा करा दें। जिन किसानों का पहले निधि का पैसा खाते में आया है और अब नही आ रहा है, उन्हें निर्धारित प्रारूप पर घोषणा पत्र भी देना होगा।
उन्होने बताया कि 17, 23 एवं 30 जनवरी को जनसेवा केन्द्र ब्लाक के राष्ट्रीय बीज गोदाम पर पूर्ण सिस्टम के साथ बैठेंगे तथा किसानों का डाटा सही करेंगे। शासनादेश के अनुसार नये किसानों की डाटा फीडिंग उसी गॉव में होगी, जहॉ उसका खेत होंगा। उन्होने बताया कि 01 जनवरी 2019 के बाद खेत खरीदने वाले किसानों का योजना का लाभ नही मिलेंगा।
उप निदेशक कृषि अनिल कुमार ने बताया कि भूलेख अंकन एवं ई-केवाईसी ना होने पर पी.एम. निधि की 13वी किश्त नही आयेंगी। लेखपाल, कम्प्यूटर आपरेटर का मानदेय तथा स्टेशनरी के लिए बजट प्राप्त हो गया है। सभी तहसीलदार बैंक का शासकीय खाता नम्बर उपलब्ध कराये। बैठक में कृषि अधिकारी मनीष सिंह, डीसी एनआरएलएम रामदुलार, लीड बैंक मैनेजर आर.एन. मौर्या, तहसीलदार मोनिका वर्मा, सत्येन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार के.के. मिश्रा, सभी बीडीओ तथा बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।