Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गायत्री शक्ति पीठ पर धूमधाम से मनाया जायेगा बसंत पंचमी का पावन पर्व

भंडारा के लिए चंदा मांगने वाले पाखंडियो से रहे सावधान – राम प्रसाद त्रिपाठी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: बसंत पंचमी का पावन पर्व 26 जनवरी 2023 दिन गुरुवार को गायत्री शक्ति पीठ पर श्रद्धा एवं उल्लास पूर्वक प्रति वर्ष की भांति मनाया जायेगा।

गायत्री शक्ति पीठ के वरिष्ठ परिव्राजक ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा का बोध दिवस भी है | गायत्री शक्ति पीठ पर पर्व कार्यक्रमों में 25 जनवरी को प्रातः 7 बजे से गायत्री मंत्र का अखंड जप प्रारम्भ होगा ,दिन में महिलाये एवं रात्रि में पुरुष जप करेंगे। 26 जनवरी प्रातः 7 बजे जप का समापन तथा 8 बजे से यज्ञ एवं विविध संस्कार होंगे ,अपराह्न 3 बजे से पर्व पूजन ,संगीत, उद्बोधन ,दीपयज्ञ, संकल्प के साथ समापन होगा शाम 6 बजे से सामूहिक सहभोज (भंडारा) का कार्यक्रम किया जायेगा । उन्होने समस्त जनपदवासियो से उपरोक्त कार्यक्रमो में सपरिवार ईस्ट मित्रो सहित आने के लिए अपील भी किया है | उन्होने बताया की इस समय कई जगहों से ये सुनने में आ रहा है की गायत्री शक्ति पीठ पर भंडारा के नाम पर कुछ लोग चंदा मांग रहे है जो की सही नहीं है | इसलिए उन्होंने समस्त जनपदवासियो से चंदा मांगने वाले पाखंडियो,धूर्तो से सावधान रहने के लिए कहा है ।