Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

13वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली जायेंगी वृहद रैली

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : 13वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को राजकीय इण्टर कालेज बस्ती से वृहद रैली निकाली जायेंगी, जो गॉधीनगर होते हुए किसान डिग्री कालेज पर समाप्त होंगी। उक्त जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम कमलेश चन्द्र ने दी है। उन्होने बताया कि सभी तहसील, ब्लाक, शिक्षण संस्थाओं, औद्योगिक इकाईयों, नगरपालिका/नगरपंचायत, ग्राम पंचायत तथा सभी मतदेय स्थलों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी जायेंगी। नये मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित किया जायेंगा तथा सभी मतदाताओं को आगामी निर्वाचन के लिए मतदान के लिए प्रेरित किया जायेंगा।
उन्होने बताया कि शिक्षण संस्थाओं में मतदाता जागरूकता से संबंधित निबन्ध, स्लोगन, राइटिंग/गीत/कविता, आर्ट/रंगोली, वाद-विवाद आदि कार्यक्रम तथा रैलियों/खेलों तथा ‘‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम‘‘ तथा ‘‘मै भारत हूॅ‘‘ गीत का आयोजन किया जायेंगा।