Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की स्थापना

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती:  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की स्थापना की गई है। उक्त जानकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रजनीश कुमार मिश्र ने दी है। उन्होंने बताया कि रिमांड ,जमानत एवं विचारण के लिए निशुल्क विधिक सहायता पाने के पात्र व्यक्तियों को इसके द्वारा निशुल्क सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुमोदन पर जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना द्वारा कौशल किशोर श्रीवास्तव को चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल नामित किया गया है। इनके साथ शैलजा कुमार पांडे डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल, नीतीश कुमार श्रीवास्तव तथा सुश्री दीप्ति पांडे को असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल के कार्यालय का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना द्वारा किया गया।