Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

चकरोड से कब्जा ना हटाने पर क्षेत्रीय लेखपाल को निलम्बित करने का निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 39 मामलो मे 09 का मौके पर निस्तारण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : बार-बार दिए गए निर्देशों के बावजूद चकरोड से कब्जा ना हटाना लेखपाल को भारी पड़ा। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील भानपुर में पुनः शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बेली गांव के लेखपाल को निलंबित करने का आदेश दिया है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया कि लेखपाल के द्वारा आज ही कब्जा हटाने के बाद चकरोड को भरवाए। उन्होंने रामनगर कठौतिया तथा देईपार ग्राम पंचायत में खलिहान पर आज ही अवैध कब्जा हटाने का भी निर्देश दिया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव तथा सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने भी लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनके निस्तारण का निर्देश दिया।
उन्होंने आमा गांव में अविवादित वरासत का मामला पिछले 6 माह से निस्तारित ना किए जाने पर नाराजगी व्यक्त किया तथा शिकायतकर्ता को तत्काल खतौनी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कुछ गरीब महिलाओं द्वारा आवास के लिए आवेदन पत्र देने के संबंध में ईओ नगर पंचायत को निर्देशित किया कि काशीराम आवास उपलब्ध कराएं। उन्होंने एक गरीब वृद्ध शिकायतकर्ता को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किया तथा उसे भी आवास उपलब्ध कराने के लिए परियोजना निदेशक को निर्देश दिया।
शिकायतकर्ताओं द्वारा पीडब्ल्यूडी की सड़क पर जलजमाव की समस्या के निस्तारण के लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी तथा ईओ नगर पंचायत को निर्देशित किया है। नायब तहसीलदार अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 39 मामले आये, जिसमें से 09 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें मुख्य रूप से राजस्व के 16, विकास के 4, पुलिस के 6, बैंक के 1, चकबन्दी के 1, विद्युत के 5, नगरपंचायत के 2, शिक्षा के 3 तथा नलकूप के 1 मामले आये। उन्होंने निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में अवशेष शिकायतों का 1 सप्ताह के भीतर निस्तारण करें।
अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समय से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जाता है, साथ ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने के कारण शासन द्वारा विशेष सी श्रेणी में रख कर भेजा जाता है, जिससे जिले की स्थिति खराब होती है। उन्होंने चेतावनी दिया है कि जिस अधिकारी के लापरवाही के कारण ऐसा पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्यवाही के लिए चार्जशीट बनाकर शासन को भेजा जाएगा।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, प्रभारी उप जिलाधिकारी अतुल आनंद, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार, तहसीलदार सत्येंद्र कुमार सिंह तथा विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।