Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

“बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं‘‘जन जागरूकता वाहन को डीएम ने दिखाई हरी झण्डी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : मिशन शक्ति 4.0 के अन्तर्गत “बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं‘‘ हेतु महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जन जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अभियान का शुभारम्भ करते हुए उन्होने कहा कि बेटियों के साथ हो रहे लैंगिक भेद-भाव को समाप्त करना तथा उनके प्रति समाज में एक ऐसा माहौल विकसित करना, जिससे कि जब बेटियां जन्म लें, उन्हें समुचित प्यार, शिक्षा तथा सम्मान मिल सके, जिससे कि वह एक सशक्त नागरिक बन देश के सर्वांगीण विकास में बराबरी का सहयोग कर सकें।
प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर में इस अवसर पर कन्या जन्मोत्सव का भी आयोजन किया गया, जिसमें नवजात कन्याओं की माताओं को सुरक्षाकिट, फल, मिठाई, कपड़ा आदि प्रदान किया गया। इस अवसर पर बीना सिंह एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।