Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी सम्पन्न

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी गनेशपुर स्थित आरसीसी इण्टर कालेज में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अयक्षता निवर्तमान अध्यक्ष प्रभुनाथ पाण्डेय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी लालबिहारी यादव ने कहा विद्यालयों की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी है।
आप सभी का सराहनीय सहयोग मिल रहा है। मानदेय, पुरानी पेंशन, सामूहिक बीमा सुरक्षा, शिक्षामित्रों के समायोजन, चिकित्सा सुविधा दिलाने तक मै चैन की सांस नही लूंगा। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये समाजवादी शिक्षक सभा के महासचिव डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षकों की दशा बहुत दयनीय है। सरकार को इन्हे कम से कम न्यूनतम मजदूरी के बरादर मानदेय देना चाहिये।
जिससे इनकी स्थिति में सुधार आये तथा वित्त विहीन विद्यालयों के प्रबंधकों को अनुदान देकर उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने लायक वातावरण निर्मित करना चाहिये। कार्यक्रम को कमलेश यादव, डा. अवधेश यादव, शोभाराम पटेल, रीता चौधरी, अर्जुन यादव, मो. सलीम, रामसिंह यादव, रजवंत यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। सैदाहुसेन, अवधेश चौधरी, अज्ञाराम चौधरी, रामगोपाल वर्मा, शिवाजी गुप्ता, मणिदेव मल्ल, डा. अरूण कुमार मिश्र, रामसुदर पाण्डेय, उमाशंकर यादव आदि उपस्थित थे।