Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

उल्लास से मनाया गया बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज का वार्षिकोत्सव

बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं को आशीर्वाद के साथ दिया भावभीनी विदाई
ओएमआर सीट पर रहे छात्राओं का ध्यान– दल सिंगार यादव

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती।  मंगलवार को बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज का वार्षिकोत्सव आशीर्वाद समारोह के रूप में उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर  कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परीक्षार्थियोें को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उनके सुखद जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में सफलता और उसके प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि इस वर्ष से बोर्ड परीक्षा में ओएमआर सीट की व्यवस्था की गई है। इसमें 20 अंक प्राप्त होंगे, छात्र इसे सावधानी से भरे और गल्तियां न होने पाये।
विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने छात्राओं को परीक्षा में सफलता के महत्वपूर्ण सुझाव दिया। विद्यालय के प्रबन्धक मो. अकरम खां, उवैदुर्रहमान, और बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज मुस्लिमा खातून ने कहा कि छात्राओं को को बेहतर शिक्षा दी गई है। उनकी बेहतर तैयारी करायी गई है। निश्चित रूप से छात्र अच्छे नम्बर लाकर विद्यालय और जनपद का गौरव बढायेंगे।
आशीर्वाद समारोह के दौरान छात्राओं ने रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ ही क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नैन्सी पाण्डेय, प्रिया सेन, अलकमा, नसीम, सौम्या, नीलाक्षी वर्मा, तैय्यबा, निकहत, फातिमा, वर्षा चौधरी, रिमझिम, स्नेहा चौधरी, गीत श्रीवास्तव, रौनक आदि छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद आदि कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित कर उनके सुखद जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ ही बड़ी संख्या में छात्रायें उपस्थित रहीं।