Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

उच्च प्राथमिक विद्यालयों के गणित शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

प्रथम बैच में दो विकासखण्ड के 104 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के गणित शिक्षको का रिमिडियल शिक्षण हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित प्रशिक्षण में जनपद के दो विकासखण्डों से कुल 104 शिक्षको ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर डायट प्राचार्य जितेन्द्र कुमार गोंड ने प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे केंद्र बिंदु विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चे होते है, इसलिए हमें गणित विषय को उनकी रुचि से जोड़कर खेल-खेल में पढ़ाना चाहिए । प्रशिक्षण प्रभारी व प्रवक्ता अलीउद्दीन ने कहा कि छोटे बच्चों को टीएलएम का प्रयोग करके गणित बहुत आसानी से पढ़ाया जा सकता है तथा परिषदीय विद्यालयों अध्ययनरत बच्चों में गणित की अवधारणाओं को विकसित करने में रिमीडियल टीचिंग का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।
गणित प्रशिक्षण के सन्दर्भदाता बालमुकुन्द, अजीत सिंह, चंदन श्रीवास्तव, और अमरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने गुणा, भाग, जोड़ एवं घटाव, बीज गणित, ज्यामिति आदि का रिमीडियल शिक्षण में सरल तरीके से प्रयोग करना सीखा। प्रशिक्षण में मो. इमरान खान, डॉ0 गोविन्द, डॉ0 मृत्युंजय सिंह, अजय प्रकाश मौर्य, शशिदर्शन त्रिपाठी, वर्षा पटेल, कल्याण पाण्डेय, डॉ0 रविनाथ, संदीप कुमार, कुलदीप, वंदना चौधरी, डॉ0 ऋचा ने अपना योगदान दिया।