Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

मनोरमा नदी के पुनरुद्धार के लिए 1 सप्ताह में सर्वे रिपोर्ट देने के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मनोरमा नदी के पुनरुद्धार के लिए 1 सप्ताह में सर्वे करके रिपोर्ट देने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों/नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह  में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 115 किलोमीटर नदी प्रवाहित होती है। जनपद के परशुरामपुर ब्लाक में 18, विक्रमजोत में 8, बहादुरपुर में 26 तथा कुदरहा ब्लॉक में कुल 10 ग्राम पंचायत शामिल है। उन्होंने कहा कि मई के अंत तक यह पुनरुद्धार कार्य पूरा किया जाएगा ताकि बरसात में जल संरक्षण का कार्य किया जा सके, फसल को नुकसान ना हो तथा नदी प्राकृतिक रूप से प्रवाहित हो।
उन्होंने निर्देश दिया है कि सर्वे में पानी के बहाव की स्थिति, शिल्ट एवं जलकुंभी सफ़ाई की आवश्यकता, मनोरमा नदी से जुड़ने वाले नालों की संख्या, नदी के 1 किलोमीटर एरिया में उपलब्ध तालाबों की कुल संख्या तथा विगत 5 वर्षों में कराए गए तालाबों में खुदाई का कार्य की सूचना देना होगा। इसके आधार पर मनोरमा नदी की सफाई की कार्य योजना तैयार की जाएगी।
  उन्होंने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नदी की सफाई के साथ-साथ घाट निर्माण, वृक्षारोपण, जुड़ने वाले नालों की सफाई कराकर नदी का पुनरुद्धार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लेखपाल नदी की सीमांकन करेंगे तथा ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव तथा तकनीकी सहायक साफ-सफाई, वृक्षारोपण एवं घाट निर्माण की कार्य योजना बनाकर कार्य करें। इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारी को नोडल नामित किया गया है।
  मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि मनोरमा नदी अवध क्षेत्र के 84 कोसी परिक्रमा पथ पर तथा इस नदी के तट पर मखौड़ा तथा श्रृंगीनारी प्रमुख स्थल स्थित है। भविष्य में अयोध्या के विकास को देखते हुए क्षेत्र का महत्व बढ़ जाता है। अधिशासी अभियंता सिंचाई सरयू नहर खंड- 4 राकेश कुमार गौतम ने बताया कि इस नदी की पुनरुद्धार के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय के तकनीकी सहायता ली जा रही है। उपायुक्त मनरेगा संजय शर्मा ने बताया कि जल संरक्षण के लिए मनरेगा से कार्य कराए जाने की अनुमति है। जिले में मनोरमा नदी के विलुप्त होने की स्थिति को देखते हुए इस नदी के पुनरुद्धार की महती आवश्यकता है। कार्यशाला में नोडल/जिला स्तरीय अधिकारीगण, बीडीओ, संबंधित ग्राम पंचायत के लेखपाल, ग्राम प्रधान, सचिव तथा तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।