Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

ग्लोबल समिट 2023 में हुआ है एतिहासिक निवेश: हथकरघा मंत्री

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग मंत्री राकेश सचान ने कहा है कि ग्लोबल समिट 2023 में एतिहासिक निवेश हुआ है। यह भारत के किसी भी राज्य में आयोजित अब तक के सबसे बड़े निवेशक सम्मेलनों में से एक है। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए उन्होने कहा कि 41 देशों के लगभग एक हजार से अधिक प्रतिनिधियो ने लखनऊ में तीन दिवसीय समिट में भाग लिया।
उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार के लगभग 17 मंत्रियों द्वारा समिट 2023 में भाग लिया गया और केन्द्र-राज्य सहयोग पर अपना विजन साझा किया गया। राज्य सरकार ने 16 देशों के 21 शहरों में अन्तर्राष्ट्रीय निवेशक बैठके आयोजित की। देश के 10 शहरों में रोड शो किया, प्रदेश के सभी 75 जनपदों में जिला स्तरीय रोड शो तथा इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया।
उन्होने बताया कि निवेश परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए रणनीति तैयार कर ली गयी है। मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर पर त्रैमासिक समीक्षा की जायेंगी। निवेश सारथी पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की अपर मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव तथा मण्डलों में मण्डलायुक्त नियमित अनुश्रवण करेंगे। नीतिगत बिन्दुओं का समाधान मुख्य सचिव के निर्देशन में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त करेंगे। निवेशों की समस्याओं का निवारण जिलाधिकारी के नेतृत्व में उपायुक्त जिला उद्योग द्वारा किया जायेंगा।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, विधायक प्रतिनिधि मो0 सलीम, फूल चन्द्र श्रीवास्तव, गुलाब चन्द्र सोनकर, हरीश सिंह, महेश शुक्ला, उद्यमी/निवेशक उपस्थित रहे।