Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मां-बेटी की जलकर मौत मामले के विरोध में आम आदमी पार्टी ने फूंका बुल्डोजर का पुतला

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । रविवार को आम आदमी पार्टी पदाधिकारियोें, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद के नेतृत्व में शास्त्री चौक के निकट कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के मलौली गांव में मां-बेटी की जलकर मौत मामले के विरोध में  बुल्डोजर के प्रतीक का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
बुल्डोजर के प्रतीक का पुतला फूंकने के बाद पार्टी जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने कहा कि कानपुर देहात में जिस प्रकार से वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में गरीब की झोपड़ी को बुल्डोजर से रौदा गया और मां -बेटी की जलकर मौत हो गई यह घटना लोकतंत्र और योगी सरकार के माथे पर कलंक है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुल्डोजर बाबा बन गये है और नियम कानून, संविधान, लोकतंत्र की आत्मा को आये दिन बुल्डोजर से रौंदा जा रहा है। देश प्रदेश की जनता इसे माफ नहीं करेगी। कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अहंकार में हैं और कानून की भी अनसुनी किया जा रहा है। जिम्मेदार बिजली, रोडबेज की बसोें में किराये में वृद्धि, बढती मंहगाई, बेरोजगारी पर चुप हैंं, आम आदमी पार्टी इन सवालों को लेकर चुप नहीं बैठेगी।
बुल्डोजर के प्रतीक का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन करने वालोें में मुख्य रूप से  शास्त्री डी.एन. त्रिपाठी, मिथलेश भारती, राम सजन सूर्यबंशी, डा. राम सुभाष वर्मा, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रभान कन्नौजिया, फिरदौस अहमद, लक्ष्मी यादव, नन्दलाल केजरीवाल, अब्दुल कयूम, उमेश कुमार शर्मा, के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके पूर्व गायघाट बाजार में पार्टी की बैठक गायघाट के त्रिपाठी मार्केट में नवल किशोर बाबा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई जिसमें गायघाट नगर पंचायत चुनाव की रूप रेखा पर विचार किया गया।