Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गहन रेशम कीट पालन विषय पर 30 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : राजकीय रेशम फार्म कजरीकुंड विकास खंड कप्तानगंज में अनुसंधान प्रसार केंद्र, केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गहन रेशम कीट पालन विषय पर शुरू हो रहे 30 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विशेष सचिव एवं निदेशक (रेशम) सुनील कुमार वर्मा आईएएस द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रेशम कीटपालकों से मुख्य अतिथि ने चर्चा की तथा रेशम कीट पालन से होने वाले लाभ के बारे में बताया।
विशेष सचिव एवं निदेशक ने राजकीय रेशम फार्म कजरी कुंड तथा हल्लौर नगरा का निरीक्षण किया। संचालित विभागीय योजनाओ फार्म स्थित, नर्सरी तथा पौधरोपण, चाकी कीट पालन भवन, इनक्यूबेशन चैंबर, नवीन निर्माण हो रहे सामूहिक चाकी कीट पालन भवन आदि का निरीक्षण किया तथा सीएसएस लाभार्थी एवं कीटपालकों से चर्चा की।
उन्होने एफपीओ तथा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कृषकों को जोड़कर वर्तमान 350 मीट्रिक टन के उत्पादन को दोगुना करने के लिए जोर दिया। उन्होने सीएससीएस योजना में आवश्यक संशोधन करने हेतु चर्चा की, जिससे लघु एवं सीमांत कृषकों को लाभान्वित करते हुए लक्ष्यों को निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके। इस अवसर पर वैज्ञानिक राम लखन राम, सहायक निदेशक रेशम नितेश सिंह एवं विभागीय कर्मचारी तथा रेशम कृषक उपस्थित रहे।