Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

बृजेश कुमार आर्य, देवेन्द्र श्रीवास्तव कांग्रेस के एआइसीसी का कार्यकारिणी सदस्य नामित

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने बृजेश कुमार आर्य और देवेन्द्र श्रीवास्तव को एआइसीसी का कार्यकारिणी सदस्य नामित किया है। ज्ञात रहे कि बृजेश कुमार आर्य  भारत जोड़ो यात्रा में चार माह तक पूरी यात्रा में शामिल रहे। अब वे छत्तीसगढ के रायपुर में होने वाले अधिवेशन में भी हिस्सा लेंगे।
बृजेश कुमार आर्य और देवेन्द्र श्रीवास्तव को एआइसीसी का कार्यकारिणी सदस्य नामित किये जाने पर पूर्व विधायक अम्बिका सिंह,  रामजियावन, वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, अनिरुद्ध त्रिपाठी , मोहम्मद रफीक अहमद, संदीप श्रीवास्तव, कर्नल अभय सिंह, विश्वनाथ चौधरी, आदित्य त्रिपाठी, प्रेम शंकर द्विवेदी जी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय  ‘ज्ञानू’  गिरजेश पाल, अलीम अहमद, डॉक्टर किताबउल्लाह अंसारी, अनिल भारती, अंकित गौतम, मुकेश उर्फ संजय के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।