Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मार्ग दुर्घटना मे बाइक सवार साले-बहनोई की दर्दनाक मौत

कबीर बस्ती न्यूज।

मुरादाबाद: कुंदरकी में मैनाठेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम मुरादाबाद संभल रोड पर महमूदपुर माफी के पास डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार साले बहनोई ट्रक के नीचे आ गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। भीषण हादसे के चलते यातायात प्रभावित हो गया।

मैनाठेर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान अजय उर्फ मीनू (22) पुत्र राजपाल निवासी ग्राम लदूपुरा भीकम थाना मैनाठेर, मोनू (30) पुत्र टीकाराम निवासी एकता कॉलोनी थाना मझोला के रूप में हुई है।

शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे अजय उर्फ मीनू अपने चचेरे बहनोई मोनू के साथ महमूदपुर माफी से लदुपुरा भीकम लौट रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक महमूदपुर माफी से कुछ आगे पहुंची। इसी दौरान किसी वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क की दूसरी साइड में जा गिरी। इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें साले बहनोई की मौत हो गई। राहगीरों ने शोर मचाया लेकिन चालक ट्रक दौड़ाकर भाग निकला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और यातायात चालू कराया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीना ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।