Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

यमुना एक्सप्रेसवे पर पलट गई डबल डेकर बस 3 की मौत, 40 लोग घायल

कबीर बस्ती न्यूज।

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस रविवार रात करीब 11.30 बजे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हो गए, जिन्हे मथुरा जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसा एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन संख्या 88 के नजदीक हुआ। हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों व मृतकों को संभाला। हादसे के कारण मौके पर देर रात तक लंबा जाम लग गया था।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के नरेला से बस रवाना हुई थी, जो बिहार में दरभंगा जा रही थी। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में काम करने वाले लोग करीब नौ बजे बस में सवार हुए थे। हादसे के वक्त सभी लोग नींद में थे, लेकिन बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। आगरा की ओर जा रही शिव प्रकाश ट्रेवल्स की बस पहले डिवाइडर से टकराई और पलट गई।

सूचना पर सुरीर पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीएम मांट इंद्रनंदन सिंह और सीओ रविकांत पाराशर मौके पर पहुंचे और अपने निर्देशन में घायलों व हताहतों को उपचार के लिए रवाना करवाया।
एक्सप्रेसवे की एक लाइन पर जाम
बस पलटने से नोएडा से आगरा लाइन पूरी तरह जाम हो गई। ऐसे में क्रेन मंगवाकर बस को साइड में करवाने के प्रयास रात 12 बजे तक जारी थे। मौके पर लोगों की भी भारी भीड़ जुट गई, जिससे बचाव कार्य में व्यवधान आया।