Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

टायर फटने से कार दुर्घटनाग्रस्त: चालक समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत

कबीर बस्ती न्यूज।

हापुड़:  बाबूगढ़ थानाक्षेत्र के एनएच-09 स्थित गांव रसूलपुर फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह करीब सवा चार बजे टायर फटने से कार कैंटर में घुस गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य कैंटर ने भी कार में टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार मुरादाबाद के हरथला निवासी मोहित दिवाकर (24), उनकी पत्नी नीतू (23) और छह वर्षीय बेटी सान्वी, दिल्ली निवासी चालक पुष्पम की मौत हो गई। दो वर्षीय दूसरी बेटी कायरा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने कार की बॉडी को गैस कटर से काटकर चारों शवों को बाहर निकाला।

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला सोनकपुर निवासी मोहित पत्नी नीतू, पुत्री सान्वी व कायरा के साथ बी-1/11, गली नंबर-5, राजापुरी, उत्तम नगर, दिल्ली-59 स्थित किराये के मकान में रहते थे। मोहित इलेक्ट्रीशियन थे और सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करते थे। 25 फरवरी को मोहित की बहन रिया की शादी हुई थी। 28 फरवरी को उसके गौने की रस्म पूरी करने के लिए मोहित अपने दोस्त बी-1/11, गली नंबर-5, राजापुरी, उत्तम नगर, दिल्ली-59 निवासी पुष्पम की कार से परिवार के साथ मुरादाबाद आए थे।  बुधवार सुबह वह दिल्ली लौट रहे थे। हाईवे-09 पर सुबह टायर फटने के कारण खराब खड़े आलू से भरे कैंटर में पीछे से कार घुस गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य कैंटर ने भी कार में टक्कर मार दी। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार में चारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो वर्षीय बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने कार की बॉडी को गैस कटर के माध्यम से शवों को बाहर निकाला और घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना  प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि कार से शवों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। इसके बाद शिनाख्त करने में भी काफी दिक्कत हुई। मामले में मृतक मोहित के पिता प्रेमपाल ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घायल बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।