Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

कार्रवाई: डीआईजी जेल से वरिष्ठ जेल अधीक्षक बनाये गये शैलेंद्र मैत्रेय

       प्रमुख सचिव कारागार ने जारी किये आदेश

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ: सीएम के निर्देश पर डीआईजी जेल शैलेंद्र मैत्रेय को पदावनत करते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक बना दिया गया है। इस बाबत प्रमुख सचिव कारागार ने आदेश जारी कर दिए। कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि इस सरकार में प्रकार की अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैत्रेय को नियम विरुद्ध पदोन्नत करने का आरोप है। उनकी पदोन्नति शासन को करनी थी पर विभागीय अधिकारियों ने उन्हें मई 2022 में वरिष्ठ जेल अधीक्षक से डीआईजी बना दिया।

मैत्रेय को वर्ष 2007 में भी बस्ती जेल का अधीक्षक रहने के दौरान निलंबित किया गया था। आरोप था कि जेल में बंद तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने अपने जन्मदिन का जश्न जेल में मनाया था। इसके अलावा एक अन्य प्रकरण में लखनऊ जेल में बंद शाइन सिटी के आरोपियों की पावर ऑफ अटॉनी करने के मामले की जांच शैलेंद्र मैत्रेय को दी गयी थी। उन पर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगा जिस पर इस मसले पर कारागार मंत्री के निर्देश पर जांच अधिकारी बदल दिए गए।