Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

उमेश पाल हत्याकांड: पांच आरोपियों की गिरफ्तारी पर 2.50-2.50 लाख रुपये का इनाम घोषित

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों की गिरफ्तारी पर डीजीपी मुख्यालय ने 2.50-2.50 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इनमें हत्याकांड का मास्टरमाइंड माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद भी शामिल है।

इसके अलावा घटना को अंजाम देने वाले शूटर अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर पर भी 2.50-2.50 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इससे पहले प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने पांचों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। साथ ही, इनाम की धनराशि बढ़ाने का प्रस्ताव डीजीपी मुख्यालय भेजा था जिसे डीजीपी ने मंजूरी दे दी है।