Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

होली मिलन समारोह में दिया एकजुटता का संदेश

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती।  शनिवार को कबीर साहित्य संस्थान अध्यक्ष सामईन फारूकी के संयोजन में  प्रेस क्लब के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डा. वी.के. वर्मा  ने कहा कि यह त्यौहार हमारे आपसी भाई चारे को मजबूती देता है। इसका संदेश ही है कि वर्ष भर में यदि किसी से कोई गिला शिकवा हो तो उसे मिटा दिया जाय। रंगों, उल्लास का यह पर्व हमें खुशी से जीना और दूसरों के जीवन में खुशी बांटने का संदेश देता है।
वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने हास्य कविताओं के माध्यम से लोगों को खूब ठहाका लगवाया। वी.के. मिश्र, सत्येन्द्रनाथ मतवाला,  श्याम प्रकाश शर्मा, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, दीपक सिंह प्रेमी, राजेन्द्र सिंह राही, परमात्मा प्रसाद निर्दोष आदि ने होली के महत्व को रेंखाकित किया। अध्यक्षता करते हुये सत्येन्द्रनाथ ‘मतवाला’ ने कहा कि होली का त्यौहार सदियों से हमारी एकता, संस्कृति की थाती को मजबूत बनाये हुये है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बटुकनाथ शुक्ल, राघवेन्द्र शुक्ल, मो. आरिफ खा, डा. फूलदेव यादव, रोहित उपाध्याय, एम.पी. सिंह, बैजनाथ मिश्र, अनुरोध कुमार श्रीवास्तव आदि ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की मंगलकामना व्यक्त किया। आभार ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष सामईन फारूकी ने किया।