Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

आशनाई के चक्कर मे पत्नी ने जीजा संग मिलकर ले ली पति की जान, दोनों गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूज।

हरदोई:  जिले के सुरसा थाना इलाके में युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी का उसके जीजा से अवैध संबंध थे, जिसके विरोध पर दोनों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया था। मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी शान्ति व उसके जीजा चन्दकिशोर को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया खुलासे के लिए गठित की गई टीम को शनिवार की सुबह सूचना मिली की हत्या में शामिल दोनों अभियुक्त नहर पुल से मंझिला पुल की तरफ आ रहे हैं।

इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मंझिला पुल के पास से आरोपी चंद्र किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईट भी बरामद कर ली गई। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की वारदात को कबूल किया है। वहीं पुलिस मृतक की पत्नी को शुक्रवार को ही हिरासत में ले  लिया था।

अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाली महिला का दिल जब अपने पति के जीजा पर आ गया तो रिश्तों की मर्यादा तार तार हो गई। दोनों के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए। इसकी भनक जब उसके पति को लगी तो उसने प्यार से समझाया, लेकिन वह नही मानीं।

पति को अपने अवैध संबंधों में बाधक बनता देख अपने प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। कोतवाल ओपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पप्पू के सिर में दाहिनी तरफ गंभीर व नाक में चोट पाई गई है। गला घुटने के कारण उसकी मौत हुई है।ससुर ने लगाया बहू और प्रेमी पर आरोप
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहकमपुरवा मजरा बिराहिमपुर में जीजा के साथ प्रेम संबंधों का खुलासा होने पर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पेड़ से गिरकर मौत होने की जानकारी पत्नी ने ससुर को दी। ससुर ने बहू पर प्रेमी जीजा के साथ मिलकर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी।
पप्पू कुशवाहा (26) शुक्रवार दोपहर पत्नी शांति के साथ जानवरों की खातिर घास लेने के लिए घर से निकला था। कुछ समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि पप्पू पेड़ से गिरकर घायल हो गया है। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो पप्पू की मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता रामाधीन ने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शांति का कई महीनों से अपने जीजा चंद किशोर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। चंद किशोर लगभग 10 वर्ष पहले पड़ोस के गांव मोहकमपुरवा में अपना घर बनाकर रहने लगा था।
 कुछ समय बाद उसकी पत्नी सुनीता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। होली पर बेटे ने उसे जीजा के साथ आपत्तिजनक हालत में रंग खेलते हुए पकड़ लिया था। प्रेम प्रसंग का खुलासा होने के डर से शांति ने चंद किशोर के साथ मिलकर दुपट्टे से पहले बेटे का गला कसा, फिर सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी।