Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला: लखनऊ के नये एडीजी जोन बने पीयूष मोर्डिया

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में जेसीपी पीयूष मोर्डिया को लखनऊ का एडीजी जोन बनाया गया है।

देवीपाटन रेंज के डीआईजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में जेसीपी बनाया गया है। इसी तरह अयोध्या रेंज के डीआईजी अमरेंद्र कुमार को देवीपाटन भेजा गया है। आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार को अयोध्या रेंज की जिम्मेदारी दी गयी है।

आईजी आगरा नचिकेता झा को मेरठ भेजा गया है। अलीगढ़ के डीआईजी दीपक कुमार को आगरा रेंज भेजा गया है। कानपुर कमिश्नरेट में तैनात सुरेश कुलकर्णी को अलीगढ़ का डीआईजी बनाया गया है। एसआईटी में तैनात अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में। अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।