Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिला कारागार मे व्रती बन्दियों मे हुआ फलाहार का वितरण

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। चैत नवरात्रि के अवसर जिला कारागार मे जहां पूर्व से ही व्रती बन्दियों को फलाहार उपलब्ध कराये जाते रहे हैं मगर इस चैत नवरात्रि मे अपर जिलाधिकारी व प्रभारी जेल अधीक्षक कमलेश चन्द्र बाजपेई के मार्गदर्शन मे जेलर सतीश चन्द्र त्रिपाठी के देखरेख मे अलग से 289 व्रती बन्दियों को पर्याप्त मात्रा मे केला, अंगूर व संतरा आदि का वितरण किया गया।

जेलर सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि शासन द्वारा दिए गये व्यवस्था के अनुसार कारागार मे व्रती प्रति बन्दियों को 750 ग्राम उबला आलू, आधा लीटर दूध, 6 ग्राम चीनी व दो केला उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है जिसे बन्दियों को वितरित किया जा रहा है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि अपर जिलाधिकारी व प्रभारी जेल अधीक्षक कमलेश चन्द्र बाजपेई के मार्गदर्शन मे अलग से 289 व्रती बन्दियों को पर्याप्त मात्रा मे केला, अंगूर व संतरा आदि का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया इसी बीच मुस्लिम भाईयों का रोजा भी प्रारम्भ हो रहा है। मुस्लिम बन्दियों को भी इसी तरह फलों का वितरण कराया जायेगा।