Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

माटीकला से जुड़े शिल्पकारों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया पुरस्कृत

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के सदस्य हरीलाल प्रजापति ने जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय परिसर में माटीकला से जुड़े शिल्पकारों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। उन्होने इस अवसर पर बस्ती के हस्तशिल्पकार सतीश चन्द्र को प्रथम पुरस्कार रू0 15000/ सिद्धार्थनगर के अवधेश कुमार को द्वितीय पुरस्कार रू0 12000/ तथा संतकबीर नगर के राजेन्द्र कुमार को तृतीय पुरस्कार रू0 10000/ चेक दिया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए सदस्य ने कहा कि सरकार द्वारा प्रजापति समाज में माटीकला को बढवा देने के उद्देश्य से बोर्ड का गठन किया गया है। अपनी बेहतरीन कला को प्रयोग कर मिट्टी की मूर्तिया, बर्तन सहित विभिन्न आकर्षक कृति बनाकर शिल्पकार अपनी आर्थिक आय के साथ-साथ नाम और यश भी प्राप्त कर सकते है।
जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव ने कहा कि शासन द्वारा कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिल्पियों का चयन कर पुरस्कृत किए जाने से प्रजापति समाज में माटीकला में काफी जागरूकता बढी है। लोंग हस्तकला का प्रयोग कर स्वरोजगार के प्रति उन्नमुख हैं।

इस अवसर पर कुम्हारी शिल्पकला समिति को सामूहिक रूप से रू0 48 हजार की दीया मेकिंग मशीन दिया गया। दीया मेकिंग मशीन समूह में शामिल बनकटी ब्लाक के सतीश कुमार, राम सुधार, दिलीप कुमार एवं राम चन्द्र, सॉऊघाट के राहुल कुमार, सिंघासन एवं नीतू प्रजापति, बहादुरपुर के गिरजाशंकर तथा बस्ती सदर के श्याम प्रसाद एवं संतलाल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन ग्रामोद्योग अधिकारी पी.एन. सिंह ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, सिद्धार्थनगर के ग्रामोद्योग अधिकारी शिवदत्त, संतकबीर नगर के ध्यानचन्द, महेन्द्र यादव, जितेन्द्र बहादुर सिंह, राकेश कुमार, रीता देवी, सतीश सहित माटीकला से जुडे़ शिल्पकार उपस्थित रहें।