Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

प्रदेश में कोविड के 125 नए मरीज मिले, अब कुल मरीजों की संख्या 486

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ:  प्रदेश में कोविड के 125 नए मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 486 हो गई है। प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को गाजियाबाद में नौ, गौतमबुद्ध नगर में 44, लखनऊ में 14 और ललितपुर में छह नए मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में कहीं एक तो कहीं दो मरीज मिले हैं। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को जांच का दायरा बढ़ाकर 50 हजार से अधिक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 5983 मरीजों की कोविड जांच की गई, लेकिन किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।

लखनऊ में रविवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले। इनमें छह महिलाएं थीं। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। छह मरीजों ने वायरस को मात दी। इससे जिले में सक्रिय केसों की संख्या 49 हो गई है। सीएमओ मनोज अग्रवाल ने बताया कि सबसे अधिक मरीज एनके रोड सीएचसी में सामने आए। इसमें तीन महिलाएं व एक पुरुष था। आलमबाग में एक पुरुष, अलीगंज में एक पुरुष, चिनहट में एक पुरुष व दो महिलाएं, इंदिरानगर में एक महिला व एक पुरुष, सिल्वर जुबली अस्पताल में दो महिलाएं पॉजिटिव निकलीं। सीएमओ प्रवक्ता ने बताया कि मरीजों का नमूना जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है।

प्रदेश में रविवार को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3188 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 40 में मलेरिया की पुष्टि हुई है। मेले में कुल 147755 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें गंभीर मिले 916 मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किए गए। मेले में 7388 लोगों को गोल्डन कार्ड दिया गया।
प्रदेश में स्वाइन फ्लू का एक मरीज मिला है। अब स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या पांच हो गई है। निदेशक (संक्रामक) डा. एके सिंह ने बताया कि अलीगढ़ निवासी मरीज दिल्ली से लौटा था। उसके लक्षण मिलने पर जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज के संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई गई है।