Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत

बिना हेलमेट के बाइक पर सवार थे तीनों युवक

कबीर बस्ती न्यूज।

बहराइच: सीतापुर मार्ग पर मानपुरवा गांव के पास ब्रहस्पतिवार करीब 10,30 बजे बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अभी किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की मानें तो तीनों बिना हेलमेट के बाइक पर सवार थे।

जिले के नेवादा खालेपुरवा गांव निवासी तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर गुरुवार रात को घर के लिए रवाना हुए। कोतवाली देहात के सीतापुर- बहराइच मार्ग पर मानपुरवा गांव के पास 10 चक्का ट्रक से बाइक सवारों की रात 10:30 बजे भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयनाक था कि मौके पर ही तीनों लोगों की मौत हो गई।

सूचना पाकर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक आरके पांडेय और चौकी इंचार्ज बेडनापुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी युवकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। कोतवाल ने बताया कि अभी सिर्फ गांव का नाम पता चला है। जबकि मृतको का नाम नही पता लग सका है।